{"_id":"5c115d48bdec224169397e48","slug":"111544641864-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थपकी से पीट-पीटकर भाई ने की भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थपकी से पीट-पीटकर भाई ने की भाई की हत्या
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दो भाइयों में किसी बात को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। छोटे भाई ने बड़े भाई को कपड़े धोने वाली थपकी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और कमरे में बंद कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। आरोपी भाई फरार हो गया।
सदर कोतवाली के खलासी लाइन स्थित नेहरू कालोनी निवासी पन्ना लाल गुप्ता का मकान है। पन्ना लाल गुप्ता तो डेढ़ माह पूर्व ही मजदूरी करने के लिए दिल्ली चला गया था, जबकि उसके दो लड़के विक्की गुप्ता (38 वर्ष) तथा पंकज गुप्ता उर्फ पिंचू (36 वर्ष) घर में अकेले रहते थे। दोनों की अभी तक शादी नहीं हुई थी। उन्होंने अपना मकान के कुछ कमरे परचून की दुकान पर काम करने वाले मोहनलाल को किराए पर दे रखे थे।
मोहन लाल के अनुसार पंकज और विक्की में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। उन्हें बीच में बोलने पर मकान खाली कराने की धमकी दी थी। इसलिए वह बीच में नहीं बोलते थे। मोहनलाल ने बताया कि मंगलवार रात भी विक्की और पंकज में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद छोटे भाई पंकज ने नशे में बड़े भाई विक्की की पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया और खुद कमरे के बाहर सो गया। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे विक्की ने पंकज से पानी भी मांगा। सीओ मुकेश मिश्र ने बताया कि विक्की को कमरे में ही बंद छोड़कर बुधवार सुबह पंकज मजदूरी के लिए चला गया। शाम तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई और न ही पंकज आया तो मोहनलाल ने कमरे की ओर जाकर देखा तो कमरे का ताला बंद था और खून से लथपथ थपकी वहां पड़ी हुई थी। जिस पर मोहनलाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर पहुंची। जहां विक्की मृत पड़ा हुआ था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। अधिकारियों ने मोहनलाल से घटना के बारे में जानकारी ली। इस मामले में मोहनलाल ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।