फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने किसान को लूटा

तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने किसान को लूटा

Wed, 05 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने किसान को लूटा
सरसावा (सहारनपुर)। चीनी मिल में गन्ना डालने जा रहे एक किसान से तमंचे से आतंकित कर चार बदमाशों ने ढाई हजार रुपये तथा मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद तीन लुटेरे बाइकों से भाग निकले तथा एक लुटेरा गन्ने के खेत में घुस गया। मौके पर आई पुलिस ने कांबिंग भी की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम सात बजे नकुड़ रोड स्थित ग्राम अगवानहेड़ा का निवासी राकिब पुत्र सलीम भैंसा बुग्गी में गन्ने भरकर सहकारी चीनी मिल सरसावा जा रहा था बताया जाता है कि जैसे ही वो गुरुकुल स्कूल के समीप पहुंचा, अचानक पीछे से दो बाइकों पर चार युवक आए तथा बुग्गी रोक ली। इससे पहले राकिब कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया तथा जेब में रखे छब्बीस सौ रुपये तथा मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से किसी वाहन की रोशनी पड़ने पर बदमाश बाइकों पर बैठकर भागने लगे, लेकिन एक बदमाश अचानक नीचे गिर पड़ा। जिस पर तीन बदमाश बाइकों पर भाग निकले तथा एक बदमाश गन्ने के खेत में जा घुसा। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो लोगों ने रुककर मामला जानने के बाद सरसावा पुलिस तथा पीड़ित के परिजनों को सूचना दी। लूट की जानकारी मिलते ही एसओ सरसावा आदेश त्यागी भी मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित किसान से बात कर गन्ने के खेतों में घुसकर बदमाश को तलाश किया लेकिन कोई हाथ ही लगा। एसओ आदेश त्यागी ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed