{"_id":"5b941bf2867a557ff747db64","slug":"111536433138-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी नई दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी नई दिल्ली से गिरफ्तार
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी नई दिल्ली से गिरफ्तार
सहारनपुर। शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
क्षेत्र की एक छात्रा ने रिपोर्ट में बताया था कि नई दिल्ली के थाना मायापुरी के तहत मोहल्ला नागलराय निवासी एक युवक उससे मिला था। दिल्ली में नौकरी लगवाने की बात कहकर युवक 31 दिसंबर 2017 को उसे अपने साथ ले गया और उसका साक्षात्कार कराया। लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उसकी चंडीगढ़ में नौकरी लग गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। सात जनवरी को उसके घर आकर युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों को शादी के लिए तैयार करने की बात कहकर युवक उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस षड्यंत्र में आरोपी की मां और बहन भी शामिल रही। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और कार्रवाई करने पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी बताया कि आरोपी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।