फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राष्ट्रगान के दौरान मारपीट के मामले में 19 पर एफआईआर

राष्ट्रगान के दौरान मारपीट के मामले में 19 पर एफआईआर

Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रगान के दौरान मारपीट के मामले में 19 पर एफआईआर
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम मवीकलां के मदरसे में ध्वजारोहण के दौरान हुई मारपीट के मामले में शहनवाज ने कोर्ट के माध्यम से 19 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने एवं आग लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवींकला निवासी शहनवाज ने आरोप लगाया कि ग्राम मवीकलां के ही फैजान, मंजूर, सईद, कय्यूम, आशु, इकराम, सदाकत, रमजान, नवाब, महमूद, शाहनवाज, उस्मान, गफूर, जाहिद, लियाकत, नानू, यामीन, कलीम, रिजवान के साथ उनका मदरसे की कमेटी के पैसों के गबन के मामले में विवाद चल रहा था। जिस कारण आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते थे। 15 अगस्त 2017 को गांव में बस स्टैंड के निकट स्थित मदरसा इस्लामिया बसतानुल मजाहिर उलूम में सुबह लगभग 8 बजे ध्वजारोहण के दौरान आरोपियों ने तमंचे, लाठी से उन पर हमला कर दिया। इन लोगों ने उन्हें ध्वजारोहण नहीं करने दिया और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। उन्होंने बस स्टैंड के निकट अपने भाई यामीन के घर में छुपकर अपनी जान बचाई। लेकिन आरोपी सरिए, लाठी, तमंचे एवं मिट्टी के तेल से भरी बोतलें लेकर वहां पहुंच गए और चाचा गुल बहार, नसीम, गफूर, फुरकान, अलीजान, सलीम तथा दादा बशीर अहमद को जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने दरवाजे बंद कर लिए तो दरवाजे पर गोलियां मारी गईं। उसके बाद मिट्टी का तेल छिड़क कर दरवाजों में आग लगा दी गई। चचेरा भाई नवाजिश बाहर निकला तो उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और मुश्किल से लोगों ने अपनी जान बचाई। आरोप है कि उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। जिस पर उसने कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सदर कोतवाली को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के बाद शहनवाज ने सदर कोतवाली में 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

---------
-- पहले हुई थी 21 लोगों पर एफआईआर
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराने के दौरान मदरसे में हुए बवाल एवं मवीकलां में हुए हमले के मामले में 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यहीं नहीं आरोपियों के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed