{"_id":"5ade290d4f1c1ba0098b61f7","slug":"111524508941-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में कर्मचारी से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अस्पताल में कर्मचारी से मारपीट
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक चौकीदार ने एक आशा के पति पर पानी की बोतल लाने से इंकार किए जाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
महिला जिला अस्पताल में एसबीडी कैंपस निवासी सुरेश कुमार अस्पताल में चौकीदार है। उसने आरोप लगाया कि वह रविवार को अपराह्न जब ड्यूटी पर था। आशा सुलेखा ने उसे दुकान से पानी की बोतल खरीद कर लाने को कहा। उसने ड्यूटी पर होने का हवाला देते हुए बोतल लाने से इंकार कर दिया। सुरेश कुमार का आरोप है कि इस पर आशा सुलेखा के पति अंकुर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने किसी प्रकार उसे बचाया, तो आरोपी ने अस्पताल से बाहर आने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। आरोपी अंकुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के अनुराग बिहार निवासी है। चौकीदार ने मेडिकल कराकर थाना जनकपुरी में आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।