{"_id":"5ac12f964f1c1ba8618b4e22","slug":"111522610070-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी। मायके वालों के पहुंचने पर ससुराली शव को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
गागलहेड़ी थाने के गांव गडौला निवासी धर्मवीर सिंह ने अपनी 25 वर्षीय बेटी मीनाक्षी की शादी चार साल पूर्व फतेहपुर थाने के गांव रेहडी निवासी सुशील के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा। पिता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बेटी के ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे, जिसे देने में उसने असमर्थता जताई। 31 मार्च की शाम उसे एक पड़ोसी ने खबर दी कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है। इसके बाद वह परिजनों को लेकर रेहडी गांव पहुंचा तो वहां देखा कि उसकी बेटी मृत पड़ी थी और ससुराल वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। जब उसने बेटी के गले पर पड़े निशानों के बारे में उनसे पूछताछ की तो वह घबरा गए और सब वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद उसने थाने पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पिता की तहरीर पर पति सुशील कुमार, ससुर कबूल सिंह, सास शांति देवी, देवर गोविंद और ननद रुबि पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई थी लेकिन घर पर कोई नहीं मिला।