फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महज खानापूर्ति बनकर रह गई पुलिस की पासपोर्ट जांच के लिए देवबंद में छापामारी

महज खानापूर्ति बनकर रह गई पुलिस की पासपोर्ट जांच के लिए देवबंद में छापामारी

Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
महज खानापूर्ति बनकर रह गई पुलिस की पासपोर्ट जांच के लिए देवबंद में छापामारी
सहारनपुर। देवबंद में फर्जी पासपोर्ट को लेकर की गई आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर छापामारी महज खानापूर्ति बनकर रह गई। पुलिस ने न तो कुछ तलाश ही किया और न ही किसी को पकड़ ही सकी। जबकि, एटीएस तथा एसटीएफ ने पुलिस को फिर आइना दिखाते हुए छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। एटीएस हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

देवबंद में फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने एवं फर्जी पासपोर्ट से बांग्लादेशी आतंकियों के रहने का एटीएस एवं एसटीएफ लगातार खुलासा कर रही है। हर बार एटीएस की टीम देवबंद आई और कार्रवाई कर चली गई। दो बांग्लादेशी नागरिकों, फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले दो लोगों के अलावा एटीएस छह माह में पांच बांग्लादेशी आतंकियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी। जबकि, पुलिस हर बार तमाशा ही देखती रह गई। मंगलवार तो जब तीन लोगों को एटीएस ने गिरफ्तार किया तो पुलिस ने उस कार्रवाई का श्रेय लेने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने उस कार्रवाई को अपनी जांच का परिणाम बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनाने वालों की तलाश में एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापामारी की, लेकिन पूरी कार्रवाई महज खानापूर्ति ही बनकर रह गई। पुलिस के हाथ कोई संदिग्ध कागज तक नहीं लग सका। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन कुछ ही देर में उसे भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई को एटीएस एवं एसटीएफ की टीम ने उसी समय आइना दिखा दिया। एटीएस एवं एसटीएफ ने शुक्रवार को ही खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एक मदरसे से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छह लोगों पर एसटीएफ को बाहरी होने का संदेह है। एसटीएफ एवं एटीएस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed