फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव हुआ

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव हुआ

Sat, 25 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव हुआ
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की रात फतेहपुर थाने के गांव कमालपुर में दो युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो समुदायों के लोगों के बीच लाठी डंडे चल गए और पथराव भी हुआ। सूचना के बाद सर्किल के थानों की फोर्स के एसडीएम और सीओ गांव में पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों करीब 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात नौ बजे कमालपुर गांव में वसीम और कुलदीप के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ डटे। लाठी डंडे चलने के साथ ही पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों के कई लोगों को मामूली चोट आई जिन्होंने अपना उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया। दलित मुस्लिम झगडे़ की खबर लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। किसी ने पुलिस को खबर की तो थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसडीएम बेहट युवराज सिंह व सीओ सदर कौशलेंद्र सिंह भी रात में ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों के ग्रामीणों से बात की। एहतियात के तौर पर रात भर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। दिन में पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि गांव में अब शांति है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोई भी कोशिश बरदाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed