{"_id":"59c957634f1c1b6d548b4674","slug":"111506367331-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों ने ट्यूशन पढ़ा रहे शिक्षक से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्रों ने ट्यूशन पढ़ा रहे शिक्षक से की मारपीट
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। दो छात्रों ने ट्यूशन पढ़ा रहे एक शिक्षक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़ित शिक्षक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को पकड़ लिया है।
नगर के एक प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से स्कूल में शिक्षण कार्य कर रहा है। शिक्षक का आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे वह नगर के गंगोह रोड स्थित गैस एजेंसी के पीछे बने एक मकान में छात्र-छात्राओं को ट्यूशन पढ़ा रहा था। कि इसी दौरान दो नकाबपोश छात्र वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपी दोनो छात्रों ने शिक्षक के साथ जमकर मारपीट कर धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद शिक्षक ने थाने पहुंच कर आरोपी दोनो छात्रों के खिलाफ थाने पर तहरीर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपियों में से एक को हिरासत में लिया। पकड़ा गया युवक थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदापांडा निवासी एक इंटर कालेज का छात्र है। उधर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।