फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंदिर के चढ़ावे में गोलमाल का आरोपी गिरफ्तार

मंदिर के चढ़ावे में गोलमाल का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के चढ़ावे में गोलमाल का आरोपी गिरफ्तार
मंदिर के चढ़ावे में गोलमाल का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। धूमगढ़ के बाबा नागदेवता मंदिर में चढ़ावे के पैसे में लाखों के गोलमाल के आरोपी को पुलिस से गिरफ्तार किया।
क्षेत्र के मंदिर के चढ़ावे को लेकर लंबे अरसे से मंदिर समिति के सदस्यों के बीच पिछले कई वर्षों से आपसी खींचतान चली आ रही है। चढ़ावे को लेकर मंदिर समिति सदस्यों में कई बार विवाद हो चुका है। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण प्रशासन ने धूमगढ़ निवासी पवन, जयपाल, कुलदीप और शिमलाना निवासी विनोद, तत्कालीन ग्राम प्रधान महीपाल सिंह सहित सपा नेता अरुण राणा निवासी भायला की सात सदस्य समिति गठित कर मंदिर के चढ़ावे की जिम्मेदारी दी थी।

समिति के कार्यकाल के दौरान चढ़ावे में बंदरबाट के चलते लाखों रुपये की धांधली करने का मामला सामने आने पर समिति के सदस्य कुलदीप की शिकायत पर एसडीएम रामपुर ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी थी। जांच में समिति सदस्य पवन को करीब 18 लाख 68 हजार 169 रुपये गबन करने का आरोपी पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दिनांक चार मई 2017 को धोखाधड़ी और दस्तावेज गुम करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। करीब तीन माह बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि मंदिर में हर रविवार को चढ़ावे के रूप में लाखों रुपये का दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री का चढ़ावा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed