फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आपतिजनक पोस्ट करने का आरोपी पकड़ा

आपतिजनक पोस्ट करने का आरोपी पकड़ा

Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
आपतिजनक पोस्ट करने का आरोपी पकड़ा
आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

नकुड ़(सहारनपुर)। गांव टाबर के लोगों ने गांव के ही एक युवक पर जातिगत आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

फेसबुक और व्हाट्सअप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को गांव टाबर के आजाद राणा, ब्रजपाल, राहुल, राजन, विपिन शर्मा, गोवर्धन शर्मा, श्यामवीर, अंकित, नवीन, हिमांशु, भानू प्रताप और पंकज सिंह आदि ने कोतवाल संजय वर्मा से मिलकर बताया कि गांव के ही एक दलित युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक जातिगत आपत्तिजनक पोस्ट सागर चोपड़ा के नाम से डाल रखी है। इसे देखकर गांव में रोष फैल गया। इसके बाद ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और अंकित निवासी टाबर के नाम से तहरीर देकर आरोपी युवक सागर निवासी टाबर के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed