फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मकान में नकब लगा कर भैंस चोरी

मकान में नकब लगा कर भैंस चोरी

Fri, 11 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
मकान में नकब लगा कर भैंस चोरी
मकान में नकब लगाकर भैंस चोरी
विज्ञापन

चिलकाना। पशु चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर एक भैंस को चोरी कर लिया। सुल्तानपुर के मोहल्ला खेड़े वाला में जगदीश का मकान गांव के बाहरी छोर पर है। बुधवार की रात जगदीश अपनी भैंस को एक कमरे में बांधकर उसके बराबर के कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने भैंस वाले कमरे की दीवार पीछे की तरफ से तोड़ दी तथा वहां बंधी भैंस के गले से जंजीर निकाल कर उसे खेतों के रास्ते कहीं ले गए। सुबह 4 बजे जगदीश भैंस को चारा डालने के लिए गया तो वहां से भैंस गायब थी। जगदीश ने पड़ोसियों को साथ लेकर आस पास के जंगल में खोजा, लेकिन भैंस का कोई पता नहीं चल पाया। जगदीश ने बताया कि चोरी गई भैंस उत्तम नस्ल की थी तथा उसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। जगदीश ने भैंस चोरी की तहरीर थाने में देकर भैंस को तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed