{"_id":"5c100d51bdec224149217043","slug":"101544555857-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड से सरेराह मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड से सरेराह मारपीट, हंगामा
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के पास होमगार्ड को पीटा, हंगामा
सहारनपुर। हुड़दंग करने से रोकने पर कुछ युवकों ने कोतवाली सदर बाजार के पास ड्यूटी कर रहे होमगार्ड पर हमला कर दिया गया। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सात अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
नागल क्षेत्र के गांव दंगहेड़ा निवासी होमगार्ड रणधीर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात वह कोतवाली सदर बाजार के पास हकीकत नगर तिराहे पर ड्यूटी कर रहा था। हकीकत नगर की ओर से आए युवकों के गुट ने तिराहे पर पहुंचकर हुड़दंग करना शुरू कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। रोकने पर युवकों ने हॉकी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। कुछ लोगों के एकत्र होने पर आरोपी हकीकत नगर की ओर फरार हो गए।
सूचना पर सदर पुलिस पहुंची और रणधीर को जिला अस्पताल लेकर जाकर उपचार दिलवाया। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि होमगार्ड पर हमला करने के आरोप में सात अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।