फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नल पर पानी भरने को लेकर लटठ चले, पथराव हुआ, चार घायल

नल पर पानी भरने को लेकर लटठ चले, पथराव हुआ, चार घायल

Tue, 23 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नल पर पानी भरने को लेकर लटठ चले, पथराव हुआ, चार घायल
नागल (सहारनपुर)। सोमवार सुबह नागल थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनकी तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के विनोद पुत्र अतर सिंह के मकान के सामने सरकारी नल लगा हुआ है। इससे बिजेंद्र का परिवार भी पानी भरता है। पानी भरने को लेकर अक्सर दोनों परिवारों के सदस्यों में कहासुनी होती रहती है। सोमवार सुबह करीब सात बजे पानी भरने को को लेकर एक बार फिर दोनों परिवारों के सदस्यों में पहले तो कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते लाठी डंडे चल पड़े। पथराव भी किया गया। इसमें एक पक्ष के बिजेंद्र, श्याम सिंह, करेशनी व शीतल घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर डायल सौ ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भरती कराया। पीड़ित पक्ष के बिजेंद्र की तरफ से गांव के विनोद, जितेंद्र पुत्रगण अतर सिंह, अरुण एवं कमल पुत्रगण विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जितेंद्र को पकड़ लिया है। एसओ ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष ने एसएसपी के यहां पहुंच कर पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। एसओ हरीश राजपूत ने बताया कि दूसरे पक्ष का प्रार्थना पत्र उन्हें मिल गया है। उसकी भी जांच की जा रही है। एकतरफा कार्रवाई का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed