{"_id":"5adce10d4f1c1be2798b5a91","slug":"101524424973-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पहुंचकर व्यापारियों ने जताया रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली पहुंचकर व्यापारियों ने जताया रोष
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पहुंचकर व्यापारियों ने जताया रोष
नकुड़। नमकीन फैक्टरी में चोरी करने के आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को नगर के होली चौक पर स्थित सतीश आढती की नमकीन फैक्टरी से करीब एक लाख 80 हजार रुपये की चोरी कर ली गई थी। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान नगर के मोहल्ला बंजारान निवासी सोनू उर्फ भिरड़ के रूप में करते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। रविवार को पीड़ित व्यापारी सतीश सिंघल, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी, सुरेश जिंदल, राकेश सिंघल, अमरीश कुमार, डा. वेद प्रकाश, सुधीर कुमार व अशोक आदि व्यापारियों व्यापारियों का कहना था कि चोरी के एक घंटा बाद ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोर की पहचान होने के बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपी को अभी तक नही पकड़ पायी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपी को पकड़ कर चोरी की रकम बरामद नहीं की व्यापारी वर्ग आंदोलन को बाध्य होगा। पुलिस ने व्यापारियों को शीघ्र ही आरोपी के पकड़े जाने का आश्वासन दिया है।