{"_id":"59fcb8344f1c1b71548ba990","slug":"101509734452-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष के हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुभाष के हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम टोपरी निवासी राकेश ने अपने पुत्र राकेश की हत्या का खुलासा किए जाने एवं हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। राकेश ने पुलिस पर आरोपियों को छोड़े जाने का भी आरोप लगाया है।
राकेश का आरोप है कि 23 अक्तूबर को ग्राम हलालपुर में संदीप की मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान से काम खत्म करने के बाद जब अपने घर लौट रहा था तो गदनपुरा और शंकरपुर की पुलिया के निकट सुभाष की साइकिल मिली थी। कुछ दूरी पर खेत में उसका बेटा सुभाष बेसुध पड़ा हुआ मिला। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसकी एफआईआर देहात कोतवाली में दर्ज कराई गई। जिसमें पता चला कि गदनपुरा और सुल्तानपुर दतौली के युवकों के बीच झगड़े की बात सामने आई थी। पहले एक गांव के लड़कों ने दूसरे गांव के लड़कों को पीट दिया था। आरोपी टोपरी में भी आकर कई बार कुछ लड़कों को तलाश कर चुके थे। इसी फेर में उसके बेटे की आरोपियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में राकेश ने एसएसपी को ज्ञापन देकर हत्या का खुलासा किए जाने और हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
मारपीट, लूटपाट का आरोप
सहारनपुर। देवबंद के मोहल्ला अंदरुन कोटला निवासी शहबाज ने पड़ोस के ही कुछ लोगों पर उसकी बेटी एवं अन्य बच्चों के साथ मारपीट करने। बेटी को गंभीर रूप से घायल करने तथा घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में शहबाज ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
राशन कार्ड निरस्त कराने की मांग
सहारनपुर। मोहल्ला काजी स्थित काजी वाली मस्जिद निवासी रक्शंदा ने क्षेत्र के राशन डीलर पर उसकी और उसके परिवार की आईडी अपने पास रखने, उसके परिवार के नाम से 5 राशन कार्ड बनाकर कर उससे राशन प्राप्त करने और उन्हें टैक्स होल्डर बताकर राशन न दिए जाने का आरोप लगाया है। जब इसकी शिकायत की गई तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने एवं राशन कार्ड निरस्त कराए जाने की मांग की है।