{"_id":"59f627374f1c1bda538b9bae","slug":"101509304119-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी के एक मकान में फंदे पर युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने आन-फानन में बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के एक मकान में 18 वर्षीय युवक का शव रविवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। युवक की मां और बहने शहर से बाहर गई हुई थी। पड़ोसियों ने शव कमरे में फंदे पर लटका होने की जानकारी दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर परिजन घर पहुंच गए और खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।