{"_id":"59a9afd64f1c1b50738b4c32","slug":"101504292822-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर छात्र गुटों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर छात्र गुटों में मारपीट
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर किसान सेवक इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में जमकर लात घूंसे और बेल्ट चली। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर छात्र फरार हो गए। पुलिस ने कॉलेज के बाहर खडे़ बाहरी युवकों से पूछताछ की और आसपास दोबारा नजर आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्हें वहां से चलता कर दिया।
किसान सेवक इंटर कॉलेज में दोपहर के समय छुट्टी के दौरान एक छात्रा के साथ कुछ छात्रों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रों के दूसरे गुट ने इसका विरोध किया तो दोनों गुटों में लात घूंसे चलने लगे। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने कॉलेज के बाहर खड़े बाहरी युवकों से पूछताछ की और उन्हें चेतावनी दी कि यदि दोबारा कॉलेज के आसपास नजर आए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्हें पुलिस ने वहां से भगा दिया। उधर, इस संबंध में प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने कहा कि मारपीट कॉलेज से बाहर हुई है। मारपीट क्यों हुई इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं। सोमवार को कॉलेज खुलने पर मारपीट करने वाले छात्रों से पूछताछ की जाएगी।