फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 crooks robbing gang arrested

लूट गिरोह के 10 बदमाश गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 22 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
10 crooks robbing gang arrested
दो सप्ताह पहले जिले के बेहट कस्बे के मुहल्ला खालसा में दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियारों के बल पर की गई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, तीन चाकू, दो चोरी की बाइकें, लूटे गए दो मोबाइल फोन और लूटे गए 1.17 लाख रुपये में से 56800 रुपये की नगदी भी बरामद की गई है। एक साथी अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


सोमवार को लूटकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि बेहट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात ही गंदेवड़ तिराहे से पांचों बदमाशों को पकड़ा है। चोरी की गई बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान, एसएसआई कृष्ण पाल सिंह, सर्विलांस सेल के बिजेंद्र सिंह रावत, सब इंस्पेक्टर मुकेंद्र सिंह, कुलबीर तोमर, ब्रजवीर सिंह, अंकुर, नीरज, मोहित, मनोज और विनीत हुड्डा की टीम को बदमाशों की गिरफ्तारी पर शाबाशी दी गई।
विज्ञापन


ये पकड़े गए बदमाश
- शैमूल पुत्र नसीम, मुहल्ला जाडान, कस्बा और थाना बेहट
- एहसान उर्फ जीशान पुत्र इरशा निवासी दबकौरा, थाना बेहट
-  शेरू पुत्र अख्तर निवासी, उसंड थाना बेहट
-  मोबिन पुत्र अलीशेर निवासी दबकौरा, थाना बेहट
-  पिंकू पुत्र रामपाल, निवासी उसंड थाना बेहट

वाहन लूट गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
जिले में देवबंद, रामपुर मनिहारान से लेकर सहारनपुर के कई क्षेत्रों में छोटे से बड़े वाहन लूट करने से लेकर नकली नोटों तक के धंधे में हाथ आजमा चुके एक गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कब्जे से लूटी की गई एक स्कार्पियो के साथ पांच मोटरसाइकिलों के अलावा एक तमंचा, तीन चाकू, चार मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। सोमवार को देवबंद पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन लुटेरों के गिरोह के बारे में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि यह गैंग दुपहिया से लेकर बड़े वाहन लूटता रहा है। उन्होंने बताया कि देवबंद प्रभारी निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह की टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो कासमपुर रेलवे फाटक पर तीन बाइकों पर सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायर किया।


बाद में घेरकर बदमाशों को दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि 25 अगस्त को उन्होंने एक स्कार्पियो किराए पर लेकर गांव भनेड़ा के पास चालक को तमंचे से डराकर और नशीला इंजेक्शन लगाकर फेंक दिया था। इसके अलावा कुबुबशेर, सदर, रामपुर मनिहारान, देवबंद क्षेत्रों से अन्य कई मोटरसाइकिलें लूटने की घटनाएं कबूलीं। इनमें से ही एक स्कार्पियो, पांच मोटरसाइकिलें, चार मोबाइल बरामद कर लिए गए। एसएसपी ने खुलासा किया कि यह गैंग नकली नोटों के धंधे में भी सक्रिय रहा है। पहले इस मामले में जेल जाने के बाद अब उन्होंने वाहनों की लूट में सक्रियता बढ़ा दी थी। गिरोह के पकडने पर उन्होंने थाना देवबंद प्रभारी विजय प्रकाश के अलावा  सब इंस्पेक्टर वेगपाल सिंह, धीरज कुमार, सुमित कुमार, राजीव कुमार, नितिन यादव और अमरदीप की टीम को सराहा और नगद पुरस्कार की घोषणा की।

वाहन लुटेरे गैंग के पकड़े गए बदमाश
-  विक्की पुत्र विजय पुत्र यशपाल सिंह निवासी ठरौली थाना कुतुबशेर
- अंकित पुत्र तेजपाल, निवासी दुगचाड़ा, थाना देवबंद
-  बिट्टू पुत्र महक सिंह निवासी दुगचाड़ा, थाना देवबंद
- गौरव पुत्र चंद्रपाल, पिलखनी, थाना रामपुर मनिहारान
- अमित उर्फ मोनू पुत्र  शिवकुमार निवासी ठरौली, थाना कुतुबशेर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed