फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime.

अस्पताल के ताले तोड़कर नगदी और दवाइयां चोरी

Mon, 06 Jan 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime.
अस्पताल के ताले तोड़कर नगदी और दवाइयां चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद। शनिवार की रात मुजफ्फराबाद बस स्टैंड पर स्थित योग शक्ति हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर सेंटर की बंद पड़ी बिल्डिंग को निशाना बनाते हुए चोरों ने नगदी, दवाइयां और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ताला खुला देखकर अस्पताल मालिक को सूचना दी।
फतेहपुर थानाक्षेत्र के मुजफ्फराबाद में प्रशांत सैनी का योग शक्ति हास्पिटल एंड हेल्थ केयर सेंटर के नाम से अस्पताल है। प्रशांत रात नौ बजे अस्पताल की इमारत को ताला लगाकर अपने घर चला गया था। सुबह साढे़ चार बजे डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे फोन करके बताया कि अस्पताल का ताला खुला पड़ा है। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा। अंदर जा कर उसने देखा कि चोर इंवर्टर बैट्रा, फ्रिज, इंडक्शन, प्लास्टिक की कुर्सी, कंप्यूटर का सीपीयू, फ्रिज में रखे महंगी दवाइयां व डेढ़ हजार की नगदी आदि चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि एक साल पूर्व भी अस्पताल में चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया था। पीड़ित ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर शुक्रवार की रात को भी चोरों ने मुजफ्फराबाद के सबरीपुर रोड पर सतीश सैनी के मकान में चोरी कर ली थी। चोर उसके मकान के पीछे खड़े पेड़ पर चढ़कर अंदर पहुंचे थे। चोर यहां से एक हजार लीटर का पानी का टैंक, सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर, केबल और एलईडी बल्ब आदि चोरी कर ले गए। सतीश सैनी ने भी पुलिस चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सतीश सैनी का कहना है कि चोर अपने साथ किसी बड़े वाहन को लेकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक हजार लीटर पानी का टैंक किसी वाहन में ही जा सकता है। उधर पुलिस चौकी इंचार्ज रोहन सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed