{"_id":"57bb45894f1c1bcc59d4ee53","slug":"crime-raise-npenge-thanadhyksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध बढ़ा तो नपेंगे थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध बढ़ा तो नपेंगे थानाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश न लगने की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वह सोमवार को तीनों जिलों के एसएसपी के साथ मासिक गोष्ठी कर रहे थे।
डीआईजी ने आगामी त्योहारों जैसे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ईद उल जुआ, नवरात्र, विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विचार विमर्श किया।
उन्होंने मंडल के सीमावर्ती सभी चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, धार्मिक स्थलों, मॉल और बाजारों पर पैनी नजर रखने को कहा। बैंक और सराफा की दुकानों के खुलने और बंद होने के दौरान पुलिस को अलर्ट रहने को कहा।
विज्ञापन
बैंकों और व्यापारियों को मोटी रकम जमा कराते समय पुलिस की मदद लेने की सलाह दी गई। कहा कि जिन थानों में अपराध बढ़ रहा है, वहां के थानेदारों को चेतावनी दी जाए। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए।
दो से अधिक सवारी वाले दुपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला जेल में बंदी की हत्या के मद्देनजर डीआईजी ने जेल में बंद अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में कड़ी और सतर्क सुरक्षा रखी जाए।