फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: भवन निर्माण के विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत चार गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime news
तीतरों। सरकारी विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें फायरिंग तक की गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ग्राम आसफगढ़ पापड़ी में बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। भवन निर्माण के लिए ग्राम प्रधान संजीव कुमार सरकारी विद्यालय परिसर में भूमि का निरीक्षण कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष मुज्जस्सिम तथा अताउर्रहमान पक्ष के कुछ लोगों ने विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बनाने का विरोध किया। उनका कहना था कि किसी भी स्थिति में वहां भवन निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसी बात को लेकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई, जिससें गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों ग्राम प्रधान संजीव कुमार, संदीप कुमार, मुज्जस्सिम तथा अताउर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ गंगोह अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक कारतूस व लाठी-डंडे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed