{"_id":"69ee4be10467c6cec703372c","slug":"crime-news-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174233-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गार्डर खिसकने से गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गार्डर खिसकने से गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के गांव खुड़ाना में एक मकान की छत पर लगा गार्डर खिसकने से छत भरभरा कर ढह गई। परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
क्षेत्र के ग्राम खुड़ाना निवासी जयपाल सैनी के मकान में उनका बेटा, बहू और बच्चे सो रहे थे। शनिवार देर रात अचानक तेज आवाज के साथ गार्डर खिसकने लगा, जिसे देखकर परिवार के लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। जैसे ही परिवार के लोग बाहर निकले मलबा नीचे आ गिरा। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। छत गिरने से घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि परिवार समय रहते बाहर न निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।