फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: हाजी इकबाल का सहयोगी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime news
मिर्जापुर। थाना पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के करीबी पूर्व जिला पंचायत सदस्य इमरान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य की तरफ से वादी को धमकाकर हाजी इकबाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि गत 24 अप्रैल को गांव शफीपुर निवासी मेघराज ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि गांव मगनपुरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य इमरान और अन्य खनन कारोबारी उस पर हाजी इकबाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मेघराज का आरोप है कि इमरान ने उसे धमकी दी कि यदि उसने मुकदमे वापस नहीं लिए तो उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही झूठे मुकदमे में फंसा कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मिर्जापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। रविवार सुबह पुलिस टीम पूर्व जिला पंचायत सदस्य इमरान को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बता दें, कि हाजी इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ अवैध खनन,जमीन कब्जाने और धमकी देने समेत कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले लखनऊ की पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने हाजी इकबाल को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। फरवरी माह 275 करोड़ रुपये की 50 संपत्तियां कुर्क हुई थीं। इससे पहले भी 203 करोड़ की 148 संपत्तियां चिह्नित की जा चुकी हैं। गैंग से जुड़ी कई बेनामी संपत्तियां भी हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed