फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crime is at its peak in the state, BJP government is diverting people's attention

Saharanpur News: प्रदेश में अपराध चरम पर, लोगों का ध्यान भटका रही भाजपा सरकार

Thu, 19 Sep 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crime is at its peak in the state, BJP government is diverting people's attention
सहारनपुर। सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर अपराध के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यालय द्वारा बंद करने पर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उन्होंने शासन-प्रशासन पर तानाशाही और भाजपा सरकार पर लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। इसके पश्चात राष्ट्रपति के नाम मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सहारनपुर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, शामली जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान, मुजफ्फरनगर जिला उपाध्यक्ष गुफरान काजमी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। महिलाओं के साथ आए दिन जघन्य अपराध हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ देखते हुए मंडलायुक्त कार्यालय का मुख्यद्वार बंद कर दिया गया। इसको लेकर कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए शासन और प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकों के साथ हो रहे अपराध पर कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस जनता के हितों के लिए आवाज उठाएगी। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, लूट की वारदातें लगातार हो रही हैं। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धमकी देने वाले एक पूर्व विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, शमशेर खान, डॉ. रामपाल सिंह कश्यप, जावेद अहमद, चौधरी आरिफ, मुस्तकीम चौधरी, जुनैद, धीरज माहेश्वरी, सगीर मलिक, महफूज राणा, राहत खलील, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, अक्षय कुमार, नितिन शर्मा, संजय पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed