{"_id":"635eba6b0faa4f53bb216e22","slug":"cricket-competition-begins-eight-teams-are-participating-saharanpur-news-mrt6115141173","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, आठ टीमें कर रही प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, आठ टीमें कर रही प्रतिभाग
श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज क्रिकेट मैदान पर अंडर-14 ट्रायल क्रिकेट मैच का उदघाटन करते एडीएम वित्त ए?
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। यूपीसीए (उत्तरा प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के दिशा निर्देश पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-14 ट्रॉयल मैच लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता रविवार से श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर शुरू हो गई, जिसमें आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने फीता काटकर किया। रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 ट्रायल में से चयनित करीब 120 खिलाड़ियों की आठ टीमें बनाकर उनके आपस में मैच कराए जा रहे हैं। यह ट्रायल मैच जिले भर के अलग-अलग ग्राउंड पर कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रायल मैचों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुने गए खिलाड़ी जोन स्तर के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर एसडीसीए के पदाधिकारी अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, साजिद उमर, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।