{"_id":"6849d2a00228d6fff2001334","slug":"creta-caught-fire-after-hitting-an-electric-pole-on-the-highway-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-151571-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हाईवे पर विद्युत पोल से टकराने के बाद क्रेटा में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हाईवे पर विद्युत पोल से टकराने के बाद क्रेटा में लगी आग
Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बेहट। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव बाबैल बुजुर्ग के पास एक क्रेटा कार में सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकराने के बाद आग लग गई। इसमें बाप-बेटी समेत चार लोग सवार थे, जिन्होंने कूदकर जान बचाई। हादसे के दौरान सभी लोग घायल हो गए।
हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे बीडी पब्लिक स्कूल के सामने हाईवे पर हुआ। सहारनपुर के पास स्थित गांव मानकपुर निवासी साहिल पुत्र दिलशाद रहमान पुत्र अफजल फरमान पुत्र एहसान तथा अहसान की बेटी मंतशा अपनी क्रेटा कार में हथिनीकुंड बैराज घूमने गए थे। रात को लौटते समय गांव बाबैल बुजुर्ग के पास कार चालक के नियंत्रण खोने पर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई और उसमें आग लग गई। कार में आग लगते ही उसमें सवार सभी लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्हें चोटें आईं। कार से बाहर निकलकर उन्होंने पुलिस और अपने परिचितों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद बेहट पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पहुंची। फादर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। हादसे के बाद घायल अपने परिचितों के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो गए।