फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Creation of a separate western province is essential for progress

Saharanpur News: उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी

Fri, 18 Oct 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Creation of a separate western province is essential for progress
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित किया जाए।
विज्ञापन

नाजिरपुरा में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां के किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य 700 रुपये क्विंटल नकद मिलेगा। किसानों की सभी समस्याएं हल होंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों 6 मंडलों 27 लोकसभा क्षेत्र 137 विधानसभा क्षेत्र 8 करोड़ जनसंख्या से बनने वाला पश्चिम प्रदेश सबसे धनी राज्य होगा। पृथक राज्य में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होगी।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की और प्रदेश महामंत्री आसीम मलिक ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण एवं किसानों मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 28 अक्तूबर को मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रजत शर्मा, दुष्यंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद मंसूर गौड़, अखलाक मलिक, अब्दुल्ला मलिक, मोहम्मद बिलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed