फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driver

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driver
नानौता (सहारनपुर)। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार को ले जाते वक्त रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के ओलरा रोड स्थित हाशिम कालोनी निवासी महेंद्र सैनी का पुत्र शिवकुमार सैनी (28) मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शिवकुमार सैनी नगर के देवबंद रोड पर स्थित हीरो बाइक एजेंसी के पास से बाइक द्वारा जा रहा था। तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सहारनपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक अपने पीछे पुत्र व पुत्री तथा पत्नी सहित परिजनों को रोते बिलखते छोड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed