फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crackers will be sold in just 17 places in the district

जिले में 17 स्थलों पर होगी पटाखों की खुली बिक्री

Tue, 10 Nov 2020 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Crackers will be sold in just 17 places in the district
सहारनपुर। दीपावली पर पटाखों की खुली बिक्री के लिए सहारनपुर शहर सहित जिले में 17 जगहों का चयन किया गया है। इनके अलावा अन्य किसी अन्य जगह पर पटाखे बेचने पर कार्रवाई होगी। शहर में पांच जगहों पर पटाखों की बिक्री कराई जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर से पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वायु और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखते हुए आतिशबाजी करने के दिशा निर्देशों के साथ पटाखों की बिक्री कराई जाएगी। पटाखों के स्टालों के बीच पांच से दस मीटर की दूरी रखनी होगी। ताकि आग से बचाव हो सके। सुरक्षित शेड, स्टालों के बीच की अधिक दूरी, अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को रोकने सहित अन्य निर्देशों को पालन करने के लिए कहा गया है। बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए इस बार नए बिक्री स्थल बढ़ाने पर विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-----------
इन जगहों पर होगी पटाखों की बिक्री
- सहारनपुर शहर में जीआईसी ग्राउंड, साउथ सिटी मैदान दिल्ली रोड, सब्जी मंडी परिसर, गांधी पार्क, सर्किट हाउस के सामने रामलीला मैदान।
- देवबंद क्षेत्र में मां बाला सुंदरी देवी मैदान, नागल में अस्थायी सब्जी मंडी क्षेत्र देवबंद रोड
- रामपुर मनिहारान में मनिहारानों का बाग, पैठ बाजार
- नानौता में किसान सेवक इंटर कालेज का खाली मैदान
- बड़गांव क्षेत्र का पैठ बाजार
- बेहट क्षेत्र में उत्सव पैलेस शाकंभरी रोड, एएचपी इंटर कालेज का मैदान छुटमलपुर
- बिहारीगढ़ का रामलीला मैदान , नकुड़ का रामलीला मैदान, गंगोह में ककराली सरोवर
- नकुड़ क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास अंबेहटा पीर
--------------
आतिशबाजी के दौरान ऐसा करें
- विश्वसनीय और लाइसेंसधारक से ही पटाखे खरीदें
- बच्चे अभिभावकों की मौजूदगी में ही पटाखे जलाएं
- खुले और सुरक्षित स्थल पर ही आतिशबाजी की जाए
- छुटपुट आग बुझाने को पानी, रेत की बाल्टी जरूर रखें
- जरूरत से ज्यादा आतिशबाजी कर प्रदूषण न फैलाएं
------
आतिशबाजी के समय ऐसा न करें
- रात दस से सुबह छह बजे तक आतिशबाजी न करें
- हाथ में पकड़कर पटाखे न जलाएं
- कपड़ा, कागज या ज्वलनशील पदार्थ के साथ आतिशबाजी न करें
- खराब और अधजले पटाखों को जलाने का प्रयास न करें
- पेड़, तार, पत्ते आदि वाले क्षेत्रों में हवाई आतिशबाजी न करें
- सार्वजनिक स्थलों पर आतिशबाजी बिल्कुल न करें
- बच्चों को अकेले पटाखे जलाने की अनुमति न दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed