फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cracker factory explosion

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

Mon, 25 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Mon, 25 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cracker factory explosion
आबादी के बीच स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए जबरदस्त धमाके से आसपास का क्षेत्र थर्रा गया। धमाके की आवाज एक किमी तक सुनाई दी। इस घटना में एक युवक झुलस गया। पटाखों के बारूद में लगी आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री को ताला लगा दिया।
विज्ञापन


पीठ बाजार स्थित असलम पटाखा फैक्ट्री में दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे जबरदस्त धमाका हुआ जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद लोग मौके पर जमा हो गए। विस्फोट में वहां काम करने वाला सतीश झुलस गया जिसे लोगों ने लपटों के बीच से बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन


फैक्ट्री में रखे बारूद के ढेर में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पूरा बारूद जल कर खत्म होने के बाद ही आग बुझी। गनीमत रही कि फैक्ट्री में ही विस्फोट हुआ यदि तैयार पटाखों के पास विस्फोट हो जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। जिस समय विस्फोट हुआ उस समय फैक्ट्री में एक दर्जन से अधिक मजदूर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री की जांच कर उसमें ताला लगा दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि यह फैक्ट्री आबादी के बीच स्थित है। यहां यह 15 साल से है। दो वर्ष पहले भी इसमें धमाका हुआ था।


उधर थाना प्रभारी आरएन यादव का कहना है कि वह फैक्ट्री के लाइसेंस की जांच कर रहे हैं। यदि मानक पूरे नहीं मिले तो फैक्ट्री को यहां नहीं चलने दिया जाएगा। उधर इस संबंध में एसडीएम विभा चहल का कहना है कि मामले की जांच कर फैक्ट्री को आबादी से बाहर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed