फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cows were worshiped in the cowshed, defense threads were also tied

गोशाला में गायों की पूजा की गई, रक्षा सूत्र भी बांधे गए

Fri, 20 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cows were worshiped in the cowshed, defense threads were also tied
-- कान्हा उपवन गोशाला में आयोजित गोशाला दर्शन रक्षा सूत्र कार्यक्रम में शामिल महापौर और अन्य लोग। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नवादा रोड स्थित कान्हा उपवन गोशाला में शुक्रवार को गोशाला दर्शन रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत गायों की पूजा करने के साथ ही गायों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर गोसेवा विभाग द्वारा किया गया, जिसके मुख्य अतिथि प्रांत गो सेवा संयोजक पवन हनुमान और विभाग प्रचारक प्रवीर कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता महापौर संजीव वालिया ने की। प्रांत गो सेवा संयोजक पवन हनुमान ने नगर निगम द्वारा गो सेवा को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। गो अंत्येष्टि स्थल बनाने की पहल को भी सराहनीय बताया। विभाग प्रचारक प्रवीर कुमार ने गो माता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए गोसेवा और संरक्षण पर बल दिया। इससे पूर्व गोसेवा और संरक्षण का संकल्प लेते हुए गायों की पूजा अर्चना की गई और गायों को रक्षा सूत्र बांधे गए। महापौर संजीव वालिया ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महानगर गोसेवा प्रमुख सतीश जग्गा, महावीर सिंह पंवार, कल्याण सिंह, नगर गोसेवा प्रमुख मनोज सैनी, रणधीर सैनी, रमेश गुप्ता, रामनाथ, कंवरपाल, अमन, अनमोल, सुशील गदरहेड़ी, अक्षय, आकाश, प्रदीप भटेजा, प्रताप, उमेश, संदीप रावत, कार्तिक चौहान, गोशाला के संरक्षक शैलेंद्र भूषण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed