फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   cow smugglers cut cow in saharanpur anger among the people of hindu organization

सहारनपुर: गाय चोरी कर गोतस्करों ने किया कटान, हिंदू संगठन के लोगों में रोष

Fri, 24 Sep 2021 09:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गागलहेड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, गागलहेड़ी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 09:57 PM IST
सार

सतीश शर्मा की दो गाय पास के घर में बंधी हुई थी। घर में दरवाजा नहीं होने के कारण गो तस्करों ने दो गाय को चोरी कर पास के जंगल में ले जाकर एक गाय का कटान कर दिया। 

विज्ञापन
cow smugglers cut cow in saharanpur anger among the people of hindu organization
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव कैलाशपुर के शत्रुहनपुरी मोहल्ले में गाय चोरी कर पास के जंगल में गो तस्करों ने कटान कर दिया। सीओ सदर सहित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। पुलिस ने मृत गाय को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दबाया। हिंदू संगठन के लोगों ने घटना को लेकर रोष व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


कैलाशपुर गांव के शत्रुहनपुरी मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात को मोहल्ले के ही तुषार पुत्र सतीश शर्मा की दो गाय पास के घर में बंधी हुई थी। घर में दरवाजा नहीं होने के कारण गो तस्करों ने दो गाय को चोरी कर पास के जंगल में ले जाकर एक गाय का कटान कर दिया। सुबह होने पर गाय स्वामी ने घर के अंदर से दोनों गाय को गायब देखा तो उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की तो पास के जंगल में एक गाय पेड़ से बंधी मिली, जबकि दूसरी गाय का शव पास ही पड़ा मिला। 
विज्ञापन


 गाय चोरी होने और कटान होने की सुचना पर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मृत गाय को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो माह पूर्व भी एक गाय का कटान किया गया था और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीओ सदर अजेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का निरीक्षण किया ओर मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ सदर ने बताया की जल्द ही गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा किसी ने भी माहौल बिगाड़ने कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed