फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cow dies of electrocution; uproar ensues; power supply to half the city disrupted.

Saharanpur News: करंट से गाय की मौत, हंगामा, आधे शहर की सप्लाई ठप

Thu, 16 Jul 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cow dies of electrocution; uproar ensues; power supply to half the city disrupted.
सहारनपुर। महानगर में मंगलवार रात इंद्रापुरम कॉलोनी स्थित घर में हाईटेंशन लाइन से करंट उतर आया। इससे गाय की मौत हो गई। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाईटेंशन लाइन ट्रिप होने के चलते आधे शहर की बिजली गुल हो गई। करीब साढ़े पांच घंटे आपूर्ति प्रभावित होने से परेशान लोगों ने बिजली घर पर हंगामा किया। रात नौ बजे सप्लाई बंद हुई, जो रात करीब ढाई बजे शुरू हो सकी।
विज्ञापन

इंद्रापुरम कॉलोनी में धनी राम के घर की छत पर लगा सरिया मंगलवार रात हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे घर में करंट दौड़ गया। घर का मीटर भी फूंक गया और एक गाय की मौत हो गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी घर से बाहर निकल आए। मौके पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया, साथ ही हाईटेंशन लाइन को घरों के ऊपर से हटाए जाने की मांग की। काफी देर तक लाइन को ठीक नहीं करने दिया। ऐसे में लाइन के ट्रिप होने से आधे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

पहले पहल तो आमजन से इसे सामान्य कट समझा, लेकिन करीब घंटे भर बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो लोगों ने बिजली घरों के नंबर पर संपर्क किया। काफी देर तक भी आपूर्ति बहाल नहीं होने के बाद लोगों का सब्र जवाब दे गया। लोगों ने हकीकत नगर और आवास विकास फीडर पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके अलावा पुराना शहर जैन बाग, हुसैन बस्ती, पुल खुमरान आदि क्षेत्रों की आपूर्ति भी बाधित हो गई। रात नौ बजे की गई लाइट करीब साढ़े पांच घंटे बाद रात्रि ढाई बजे ठीक हो सकी। इस दौरान भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने घरों के बाहर और छतों पर घूमकर रात काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंंद्रापुरम कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन घर में लगे सरिये से टच हो गई। इससे हाईटेंशन लाइन ट्रिप होने के चलते फॉल्ट आ गया। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत लाइन को हटाने की मांग को लेकर हंगामा किया। रात्रि करीब ढाई बजे तक महानगर के सभी फीडरों की आपूर्ति सुचारू कर दी गई।

- गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता तकनीकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed