फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cow caught after being shot in police encounter

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा गया गोकश

Wed, 26 Nov 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cow caught after being shot in police encounter
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने सोमवार रात मीरपुर तिराहे के पास मुठभेड़ के बाद गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहे गोकश इमरान निवासी बंदरजूड़ थाना बुग्गावाला हरिद्वार को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि रात थाना अध्यक्ष विनय शर्मा की अगुवाई वाली टीम दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास मीरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छुटमलपुर की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया जिस पर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर हड़बड़ाहट में वह बाइक सहित फिसल कर गिर गए। पुलिस को नजदीक आते देख बदमाशों ने फायरिंग की।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में इमरान पैर में गोली लगने के बाद वह नीचे गिर पड़ा। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके से भागे दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में इमरान ने स्वीकार किया 17 नवंबर को उसने अपने साथियों के साथ मिल कर रसूलपुर कलां के जंगल में गाेकशी की थी। आज भी वह छुट्टा गोवंश की तलाश में घूम रहे थे ताकि उसका कटान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed