{"_id":"60c797508ebc3e7c6b505145","slug":"covid-lifestyle-will-save-from-third-wave-of-corona-saharanpur-news-mrt5427430188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से बचाएगा कोविड लाइफ स्टाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से बचाएगा कोविड लाइफ स्टाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना काल में अनेक लोग यहां तक की बच्चे भी अवसाद की स्थिति में चले गए हैं। लोगों को अवसाद से कैसे बाहर लाया जाए तथा कोरोना की तीसरी लहर से कैसे बचा जाए। इसे लेकर आईएमए की ओर से ऑनलाइन फैमिली मीट का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों के साथ ही उनके परिवारों ने भी हिस्सा लिया।
जिंदगी और हम शीर्षक पर आयोजित बैठक में डॉ. अमरजीत पोपली, डॉ. शलभ जैन, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. एजाज अहमद और डॉ. अंशुमन तिवारी ने अपने विचार रखे। संचालन आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह, सचिव डॉ. कर्मवीर सिंह और वैज्ञानिक सचिव डॉ. अवनीश सिंघल ने किया। चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जो नया लाइफ स्टाइल बना है, जिसमें बेवजह घरों से नहीं निकलना, सफाई अपनाना, मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना तथा सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना की तीसरी लहर से बचाएगा। चिकित्सकों ने कहा कि यदि हमें खुद को और अपने बच्चों को तीसरी लहर से बचाना है तो खानपान में सुधार लाने के साथ ही कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। अवसाद से बाहर आने के लिए खुद को व्यस्त रखना, योगा करना, व्यायाम करना और मनोरंजन से जुड़ना भी जरूरी है। बैठक में डॉ. सुरेंद्र मोहन गुप्ता, डॉ. एसके रहेजा, डॉ. सतीश भंडारी, डॉ. ज्ञान प्रकाश शर्मा, डॉ. अजय सिंह ,डॉ. स्वर्ण जीत सिंह , डॉ. वंदना आर्य, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. वीके भार्गव, डॉ. इंदिरा भार्गव, डॉ. अरुण कुमार जैन, डॉ. आरएस त्यागी, डॉ. विजय कुमार हांडा, डॉ. गुरमीत कौर, डॉ. ननिता चंद्रा, डॉ. सिम्मी खन्ना आदि शामिल हुए।