फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Court summons MP Pradeep Chowdhary

Saharanpur News: सांसद प्रदीप चौधरी को अदालत ने किया तलब

Thu, 23 Mar 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Court summons MP Pradeep Chowdhary
सहारनपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अदालत ने कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी को 14 अप्रैल को तलब किया है। उन पर आरोप तय किए जांएगे।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के खिलाफ वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नकुड़ थाने पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के चार मामले दर्ज हुए थे। ये मुकदमे अब यहां एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहे है। इन मामलों में एक मामले में गत एक मार्च को आरोप तय हुए थे। बाकी मामलो में बुधवार को तारीख थी, मगर न्यायाधीश के अवकाश के कारण कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इसमें अब 14 अप्रैल की तारीख लगाते हुए सांसद को तलब किया है। उसी दिन उन पर आरोप तय किए जांएगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर भी होंगे आरोप तय
सहारनपुर। पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा के खिलाफ भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला चल रहा है। इसमें भी अदालत ने 14 अप्रैल की तारीख लगाई है। इस तारीख पर उन पर आरोप तय होंगे। इसके बाद मुकदमा ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed