फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Court Road Bridge will remain closed from 9th to 30th October

Saharanpur News: नौ से 30 अक्तूबर तक बंद रहेगा कोर्ट रोड पुल

Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Court Road Bridge will remain closed from 9th to 30th October
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत कोर्ट रोड की सड़क को बनाया जाना है। यह कार्य कल यानी नौ अक्तूबर से शुरू हो रहा है, जो 30 अक्तूबर तक चलेगा, साथ ही पुल से हसनपुर चौक तक एक साइड की सड़क भी बनाई जा रही है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एसपी सिटी को पत्र लिखकर यातायात को मार्ग की एक साइड से करने तथा कोर्ट रोड पुल की बजाय खलासी लाइन स्थित पुल से कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश यादव ने पत्र के माध्यम से एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को अवगत कराया है कि नगर में विभिन्न मार्गों के निर्माण का कार्य चल रहा है। कोर्ट रोड पुल से हसनपुर चौक तक का कार्य प्रगति पर है। उक्त मार्ग पर पड़ने वाले कोर्ट रोड पुल की सरफेस बेहद खराब है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। पुल को ठीक कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

उक्त पुल पर स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्था द्वारा नौ अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा कोर्ट रोड पुल से हसनपुर चौक तक कोर्ट रोड की एक साइड की सड़क भी बनाई जानी है। इसके लिए दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को एकल दिशा से करने के साथ ही कोर्ट रोड पुल की बगल से खलासी लाइन पुल से होकर अंबाला रोड तथा घंटाघर की ओर संचालित कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed