{"_id":"602817d48ebc3ee90a7cdf5d","slug":"court-road-bridge-remained-closed-for-five-hours-other-routes-blocked-saharanpur-news-mrt525223488","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे बंद रहा कोर्ट रोड पुल, दूसरे मार्गों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे बंद रहा कोर्ट रोड पुल, दूसरे मार्गों पर लगा जाम
विज्ञापन
सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पुल को ट्रायल के लिये बंद किया गया पुल परेशान छात्र व लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत नवनिर्माण के लिए कोर्ट रोड पुल पर शनिवार को ट्रायल के तौर पर पांच घंटे के लिए वाहनों का आवागमन बंद रखा गया। ट्रायल सफल रहा है, जिसके चलते अब सोमवार से दो महीने के लिए इस पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
कोर्ट रोड पुल पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए करीब नौ मीटर चौड़ाई में कटिंग होगी और फिर नवनिर्माण किया जाएगा। इसको लेकर दो महीने तक कोर्ट रोड पुल को बंद किया जाना है। यातायात पुलिस ने शनिवार को ट्रायल के तौर पर पुल को दोपहर 12 बजे बंद करा दिया। पुल के दोनों छोर पर बैरियर लगाए गए और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात रखा गया। इसके अलावा एक तरफ जीपीओ रोड तिराहा और दूसरी तरफ दीवानी कचहरी तिराहा से वाहनों को पुल की तरफ जाने से रोक दिया गया। एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बनाया जा रहा है। रूट डायवर्जन व्यवस्था का प्लान बना लिया गया। सोमवार से दो माह के लिए कोर्ट रोड पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा।
दूसरे मार्गों पर जाम से जूझते रहे लोग
शनिवार को जब कोर्ट रोड पुल को बंद रखा गया तो, सदर थाना तिराहा, जिला अस्पताल पुल और शारदानगर पुुल पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि पुल को सिर्फ ट्रायल के तौर पर बंद किया गया था और पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया था।

सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पुल को ट्रायल के लिये बंद किया गया पुल तैनात यातायात कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पुल को ट्रायल के लिये बंद करते पुल तैनात यातायात कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पुल को ट्रायल के लिये बंद होने के कारण बाजोरिया पुल पर जाम में घंटो फंसे र?- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन