फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Court premises are big but need to be organized: Mathur

न्यायालय परिसर बड़े है पर व्यवस्थित होने की जरूरत : माथुर

Sat, 13 Mar 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Court premises are big but need to be organized: Mathur
सहारनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का वृहद जीर्णोद्घार का लोकार्पण करते न्यायमूर्ति उ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में न्यायालय परिसर काफी बड़े हैं, लेकिन अधिवक्ताओं के चैंबर छोटे छोटे हैं, इसलिए न्यायालय परिसरों को और सुंदर बनाने के लिए व्यवस्थित भवन होने जरूरी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और प्रशासनिक जज सुनीत कुमार ने सहारनपुर दीवानी कचहरी में नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया, जबकि 21 न्यायालय भवन और देवबंद में न्यायालय भवन के निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों की तरह ही अधिवक्ताओं को भी जन सुविधाएं मिलनी चाहिए। वह आगरा, बनारस आदि स्थानों में गए, वहां अधिवक्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिली। न्याय के निष्पादन में न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता की समान हिस्सेदारी है। यदि अधिवक्ताओं के कक्ष निर्माण के लिए योजना बनेगी तो हाईकोर्ट उसमें पूर्ण सहयोग देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहारनपुर यूपी के सबसे पुराने न्यायपीठ क्षेत्रों में से एक है। यहां 1867 से न्यायालय की स्थापना है। उन्होंने कहा अधिवक्ता मुकदमों में न्याय निष्पादन कराने में सहयोग करें। उन्होंने कोरोना काल में भी सहारनपुर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के कार्यों की सराहना की। वहीं, प्रशासनिक न्यायाधीश (संभाग सहारनपुर) सुनीत कुमार ने कहा कि यह बहुत सुंदर सभागार बना है । उन्होंने कहा कि कार्यालयों के लिए छोटे भवन नहीं बनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हाईकोर्ट के महा निबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव, दिलीप चंद श्रीवास्तव, जनपद न्यायाधीश सर्वेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) नरेंद्र कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश दीनानाथ, अनामिका चौहान, ललिता गुप्ता, सुरेश चंद भारती, वीके लाल, अहसान हुसैन, बाकर शमीम रिजवी, विकास गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिंह सैनी, महासचिव राहुल त्यागी, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर बिशंबर सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, राशिद जमील आदि मौजूद रहे। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ न्यायिक अधिकारी सुमिता ने किया।
छात्राओं ने पेश की सरस्वती वंदना और स्वागत गीत
राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, आशा मॉडर्न स्कूल और दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान पेश किया। न्यायिक अधिकारियों ने अतिथियों को रुद्राक्ष का पौधा गमले सहित स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया। अतिथियों ने जनपद न्यायाधीश कार्यालय के सामने पौधरोपण भी किया।

सुरक्षा के लिए पुलिस रही अलर्ट
दीवानी कचहरी परिसर में कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। एसपी सिटी राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी के अलावा कई थाना प्रभारी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।

सीरनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का वृहद जीर्णोद्घार का लोकार्पण करते न्यायमूर्ति उच

सीरनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का वृहद जीर्णोद्घार का लोकार्पण करते न्यायमूर्ति उच- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का लोकार्पण समारोह में अधिवक्ता से मिलते न्यायमूर्

सहारनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का लोकार्पण समारोह में अधिवक्ता से मिलते न्यायमूर्- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का लोकार्पण समारोह मे कचहरी का निरीक्षण करते न्याय?

सहारनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का लोकार्पण समारोह मे कचहरी का निरीक्षण करते न्याय?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का लोकार्पण को संबोधित करते न्यायमूर्ति उच्च न्याय

सहारनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का लोकार्पण को संबोधित करते न्यायमूर्ति उच्च न्याय- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का लोकार्पण समारोह में कचहरी का निरीक्षण करते न्या?

सहारनपुर में जिला एंव सत्र न्यायालय सभा कक्ष का लोकार्पण समारोह में कचहरी का निरीक्षण करते न्या?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed