फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Couple running a death car

भागते युगल की कार से एक की मौत

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User तीतरो / ब्यूरो/अमर उजाला
तीतरो / ब्यूरो/अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Couple running a death car
थाना क्षेत्र के गांव बेरखेड़ी में बुधवार शाम ग्रामीणों के घेरे जाने पर भागते समय प्रेमी युगल की कार की चपेट में आने पर युवती के परिवार के एक ग्रामीण की मौत हो गई। एक साल पहले प्रेम प्रसंग में इसी गांव से फरार हुआ प्रेमी युगल मतदान के दिन वोट डालने के लिए कार से आ रहा था।
विज्ञापन


 उनके आने की भनक लगने के बाद युवती के परिवार के लोगों सहित अन्य ग्रामीणों ने उन्हें घेरने की कोशिश की तो भागते समय यह घटना हो गई। इस हादसे के बाद प्रेमी युगल फरार हो गया। बाद में पुलिस गांव में पहुंची और शव को थाने लेकर आ गई।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों के मुताबिक गांव बेर खेड़ी निवासी ऋषिपाल का बेटा जोनी प्रेम प्रसंग में गांव एक युवती को भगाकर ले गया था। बाद में दोनों नकुड़ में रहने लगे थे। वहां उन्होंने शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को अपने गांव में वोट डालने के लिए ही प्रेमी युगल कार से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आने की भनक युवती के परिवार को लगी तो इस परिवार के लोगों के साथ ही कुछ अन्य ग्रामीणों ने रास्ते में ही उनकी कार घेर ली। इस पर प्रेमी युगल ने भागने की कोशिश की। भागती कार को सामने से रोकने की कोशिश में रोशन के 40 वर्षीय भाई अशोक कुमार की गाड़ी से कुलचने पर मौत हो गई।


 इस घटना के बाद प्रेमी युगल फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तीतरों थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस शव को थाने ले आई और छानबीन शुरू की। कार का ड्राइवर नकुड़ निवासी पवन कुमार बताया गया है। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि घटना की जांच के साथ फरार लोगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed