{"_id":"61df17f036557b5456512954","slug":"countryside-police-caught-gangster-saharanpur-news-mrt5731919186","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात कोतवाली पुलिस ने पकड़े गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात कोतवाली पुलिस ने पकड़े गैंगस्टर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे तीन आरोपितों को उनके घरों से ही धर दबोचा। गोकशी मामलों में संलिप्त रहने पर कुछ दिन पूर्व ही गैंगस्टर लगाई गई थी और इसमें तीनों ही वांछित चल रहे थे।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना देहात कोतवाली के गांव बिजोपुरी निवासी शमशेर पुत्र शकील, मुजम्मिल पुत्र शकील और शौकीन पुत्र इस्तयाक पर हाल ही में थाना देहात कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट लगाई गई थी। तीनों पर थाना देहात कोतवाली में सीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। इसके चलते ही गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद से ही तीनों फरार चल रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तारी को गठित की गई थाना देहात कोतवाली पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को एक सूचना पर उनके घरों से ही गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
-----------
हत्या मामले में गवाही देने पर परिवार सहित खत्म करने की दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना तीतरो क्षेत्र के गांव रादौर में चाचा की हत्या के मामले में गवाह भतीजे को हत्या के आरोपी गवाही देने पर परिवार सहित हत्या कर देने की धमकी दे रहे हैं। उस पर मुकदमा वापस लेने को भी दबाव बनाया जा रहा है। एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाकर पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
थाना तीतरो के गांव रादौर निवासी मनीष कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में जानकारी दी कि गत तीन नवंबर को उसके चाचा नेपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। साजिश के तहत की गई इस हत्या में मनीष की ओर से गांव के ही लोगों को नामजद कराया गया था। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जबकि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मनीष ने आरोप लगाया कि उसे फोन पर कई अलग-अलग नंबरों से धमकी दी गई कि फैसला न करने पर उसकी और उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित ने एसएसपी के नाम एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।