{"_id":"6647ce92aa093691bc015f14","slug":"counting-of-votes-will-take-place-in-33-rounds-in-municipal-assembly-and-24-rounds-in-rampur-maniharan-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-123868-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर विधानसभा में 33 और रामपुर मनिहारान में 24 राउंड में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर विधानसभा में 33 और रामपुर मनिहारान में 24 राउंड में होगी मतगणना
Sat, 18 May 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 18 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मतगणना को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने को लेकर तैयारियों के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर विधानसभा सीट की सबसे अधिक 33 और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर सबसे कम 24 राउंड में मतगणना होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी प्रत्याशियों को नियत समय से काउंटिंग एजेंट की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने को कहा। मतगणना की राउंडवार जानकारी प्रत्येक विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्रवार उपलब्ध कराई जाएगी। सहारनपुर लोकसभा की विधानसभाओं में बेहट की 29, सहारनपुर नगर की 33, सहारनपुर देहात की 28, देवबंद की 27, रामपुर मनिहारान की 24 राउंड में मतगणना होगी। कैराना आंशिक लोकसभा की विधानसभा नकुड़ की 28 एवं गंगोह की 29 राउंड में मतगणना होगी। मतगणना के लिए 15 मेजें लगाई जाएंगीए जिसमें एक टेबल सहायक रिटर्निग ऑफिसर और 14 टेबल मतगणना के लिए होगी। पोस्टल बैलेट पेपर की गणना के लिए 10 टेबिल लगाई जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, सभी एसडीएम, शबनम, राशिद अली खान, माजिद अली के प्रतिनिधि अमजद अली, इकरा हसन के प्रतिनिधि सलीम अख्तर, इमरान मसूद प्रतिनिधि सुधांशु धनगर एवं विपिन जैन, भाजपा से विरेन्द्र पुण्डीर, सपा से अब्दुल गफूर आदि मौजूद रहे।