फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Counterfeit notes worth crores were concealed within a bundle of genuine notes.

Saharanpur News: असली नोटों के बीच गड्डी में छिपाए गए थे करोड़ों के जाली नोट

Wed, 02 Sep 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit notes worth crores were concealed within a bundle of genuine notes.
सहारनपुर। पीएनबी की करेंसी चेस्ट में हुए 17 करोड़ के गबन के मामले में जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को आरबीआइ की टीम जांच के लिए पहुंची। शुरुआती जांच में पांच लाख के नोटों का एक ऐसा बंडल मिला है, जिसमें दस गड्डियों में से आठ गड्डियां जाली नोटों की थीं। पहली और आखिरी गड्डी असली रखी गई थी। जांच टीम को ऐसे कई और बंडल मिलने की बात सामने आ रही है। वहीं, आरोपी अधिकारियों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित करेंसी चेस्ट में टीम लगातार नोटों की जांच कर रही है। दोपहर के समय आरबीआइ की टीम पहुंची, जिसने कई घंटे तक करेंसी चेस्ट में जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि 500 रुपये के 100 नोटों की एक गड्डी में 50 हजार रुपये होते हैं। ऐसी दस गड्डियों को मिलाकर पांच लाख रुपये का एक बंडल तैयार किया जाता है। इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर जाली नोटों की अदला-बदली का खेल किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन

जांच के दौरान शुरुआती रैक में रखे बंडल सामान्य मिले। इसके बाद जैसे-जैसे टीम आगे की रैक तक पहुंची, नकली नोटों वाली गड्डियां मिलने लगीं। पांच-पांच लाख के बंडलों को इस तरह व्यवस्थित किया गया था कि सामान्य जांच में नकली नोट तुरंत पकड़ में न आएं। यह भी सामने आया है कि कई गड्डियां ऐसी भी मिलीं, जिसमें ऊपर और नीचे की तरफ असली नोट थे और बीच में जाली नोट लगाए गए थे। इसके अलावा जिन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनके बैंक खाते सीज कर दिए गए, जिससे लेनदेन न कर सकें। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य स्याही और पेपर का हुआ इस्तेमाल
करेंसी चेस्ट में मिले जाली नोटों की जांच कर रही टीम यह भी देख रही है कि चेस्ट में रखे गए जाली नोटों की गुणवत्ता किस स्तर की है। टीम को जांच में पता चला है कि जाली नोटों को बनाने में सामान्य स्याही और पेपर का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि इन जाली नोटों को कहां छापा गया है।


------------------------------
पीएनबी की करेंसी चेस्ट में जाली नोट मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। एक टीम को हरियाणा के अलग-अलग जनपदों में भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।

व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed