फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Counselors will tell you how to behave with patients and their caretakers

Saharanpur News: कैसा हो मरीज व उनके तीमारदार से व्यवहार, बताएंगे काउंसलर

Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Counselors will tell you how to behave with patients and their caretakers
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल एक नई शुरुआत करने जा रहा है। मरीज और उनके तीमारदारों के प्रति कर्मचारियों का व्यवहार कैसा होना चाहिए। इसके लिए अस्पताल में स्नेह संकल्प कार्यक्रम शुरू होगा। एक घंटे का कार्यक्रम रहेगा। कर्मचारियों की काउंसलिंग होगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल 210 बेड का है। ओपीडी में प्रतिदिन 150 से अधिक महिलाएं चिकित्सकों को दिखाने के लिए आती हैं। इनके अलावा रोजाना 25 से 30 सिजेरियन व सामान्य डिलीवरी होती है। अस्पताल में मदर एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट के साथ ही एसएनसीयू (नवजात देखभाल इकाई), एचडीयू (हाई डिपेंडिसी यूनिट) के साथ मॉड्यूलर ओटी की सुविधा है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पूर्व में कई बार अस्पताल कर्मचारियों व तीमारदारों के बीच विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों व तीमारदारों का चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। अब अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों की काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. नवदीप गुप्ता की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर काउंसलर की मांग की गई। काउंसलर मिल गए है। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल में स्नेह संकल्प कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।

-- वर्जन
अस्पताल में स्नेह संकल्प कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है, यह अच्छी बात है। इससे कर्मचारियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथ ही इसका तीमारदारों को भी लाभ होगा। - डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed