{"_id":"5ddad27f8ebc3e54b76759aa","slug":"councilors-opened-a-front-against-the-executive-officer-saharanpur-news-mrt455334861","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने खोला अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने खोला अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। नगर पंचायत सुल्तानपुर-चिलकाना के सभासदों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने प्रेस वार्ता में अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
रविवार को नगर पंचायत के सभासद कौसर अली, मीनू सिंह, विमला देवी तथा कुरबान अहमद ने एक प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी कोई भी कार्य बिना कमीशन लिए बिना नहीं करते हैं। पूर्व अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल में ट्रैक्टर तथा जनरेटर में प्रतिमाह 800 लीटर डीजल की खपत होती थी, लेकिन अब 3300 लीटर डीजल खर्च हो रहा है। सभासदों ने आरोप लगाया है कि जब ईओ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अपना काम करो, यदि नगर पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करोगे तो फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा। सभासदों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी ने गोशाला की चिह्नित की गई भूमि पर मोटा रुपया लेकर अवैध कब्जा करा दिया है। एक महिला सभासद का आरोप है कि वह दलित है। अधिशासी अधिकारी उनसे भेदभाव रखते हैं तथा उनके बताये कार्यों को नजरअंदाज कर देते हैं। इतना ही नहीं, तीन महीने से नगर पंचायत की कोई बैठक भी नहीं हुई है। बैठक नहीं होने से कस्बे में विकास कार्य बाधित हो रहे है। सभासदों ने बताया कि उन्होंने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी सदर को पत्र लिखकर अधिशासी अधिकारी का कार्यकलाप की जानकारी दी है। उधर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने कहा कि सभासदों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। अक्तूबर व नवंबर माह में बीमारियों के कारण होने वाली फॉगिंग के चलते ही डीजल की मात्रा में वृद्धि हुई है।