फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilors get vaccine for anti-coronary vaccine

पार्षदों ने लगवाया कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका

Thu, 08 Apr 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Councilors get vaccine for anti-coronary vaccine
वैक्सीनेशन के बाद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ निगम पार्षद - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के प्रयास से बृहस्पतिवार को पार्षदों ने अनेक केंद्रों पर जाकर कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगवाया। उधर, नगरायुक्त ने बाजारों और कॉलेजों में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल में पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, आशुतोष सहगल, अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू आदि ने टीका लगवाया। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी भी पहुंचे थे। पार्षदों ने टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगरायुक्त का आभार व्यक्त किया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सभी पार्षदों के वैक्सीनेशन की निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। शेष पार्षद भी अनिवार्य रूप से टीका लगवा लें। उधर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को नेहरू मार्केट, भगत सिंह रोड आदि बाजारों में दुकानदारों तथा राहगीरों को अनिवार्य रूप से मुंह पर मास्क लगाकर रखने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। नगरायुक्त गुरु नानक इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज भी पहुंचे थे, जहां प्रधानाचार्यों को कोरोना से बचाव की शर्तों का पालन कराने को कहा। उनके साथ कर्नल बीएस नेगी, प्यार सिंह, हेमराज, शिव कुमार, पवन, नबाबुद्दीन, जगपाल, पार्षद भूरा सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्षद ने बांटे मास्क
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा, पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा, पार्षद नदीम अंसारी ने नवाबगंज चौक पर राहगीरों और दुकानदारों को एक हजार मास्क का वितरण किया। इस दौरान पार्षदों और सीओ प्रथम ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दिशा निर्देशों का पालन करने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed