फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Couldn't find water, dug up the road too

Saharanpur News: पानी मिला नहीं, सड़क भी खोद दी

Thu, 04 Apr 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Couldn't find water, dug up the road too
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही आदर्श आचार संहिता लग गई थी। इससे पूर्व शुरू हुए विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं, जबकि यह कार्य निरंतर जारी रहने थे, लेकिन सरकारी तंत्र चुनाव में व्यस्त होने का दावा कर रहा है। इनमें सबसे ज्यादा हर घर नल, हर घर जल योजना पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार नदारद हैं। गांवों की गलियां खोदवाकर छोड़ दी गईं। दरअसल, जिले के 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए हर घर नल हर घर जल योजना चल रही है। इसके तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए पहले चरण में 200 से अधिक ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू हुआ था। कई गांवों में गलियां खोद दी गईं और पाइप लाइन डालने के साथ घरों में टंकी के कनेक्शन पहुंचाए गए हैं, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई और न ही घराें में पानी पहुंचा।
विज्ञापन

कई माह से नहीं बनी टंकी

तीतरों के ग्राम बाल्लू निवासी नरेश सैनी का कहना है कि कई माह से पानी की टंकी का निर्माण अधर में लटका पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं। गांव की सड़कें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। संंबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की तो वह चुनाव में व्यस्त होने हवाला देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदहाल स्थिति में सड़कें
गांव ठोल्ला फतेहपुर निवासी रमेश चंद का कहना है कि पानी की पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए सड़कें खोदी गईं, जिन्हें बनाया नहीं गया। पूरी ग्राम पंचायत की सड़कें टूटी हैं। अगर बारिश हो जाए कीचड़ फैल जाता है। निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं किया गया।

वहीं, ग्राम चंद्रौली के प्रधान शाह फैसल और शकलापुरी के प्रधान शबनम का कहना है कि योजना में संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। उनकी ग्राम पंचायतों की सड़कों को तोड़कर छोड़ दिया। छह माह से ग्राम पंचायत की सड़कों का बुरा हाल है।

ग्रामीणों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। अगर कहीं कोई अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार कार्य में लापरवाही बरत रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
--सुमित महाजन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed