फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation's contractor D-Bar, FDR's amount of Rs 32.92 lakh seized

Saharanpur News: निगम का ठेकेदार डी-बार, एफडीआर की 32.92 लाख धनराशि जब्त

Sun, 05 Nov 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Corporation's contractor D-Bar, FDR's amount of Rs 32.92 lakh seized
सहारनपुर। निर्माण कार्यों में अनियमित बरतने पर नगरायुक्त ने अजय कुमार वालिया नाम के ठेकेदार को डी-बार कर दिया है, साथ ही उसके द्वारा जमा कराई गई एफडीआर की 32.92 लाख की धनराशि को भी जब्त कर लिया गया है। नगरायुक्त की इस कार्रवाई के बाद से तमाम ठेकेदारों में खलबली है।
विज्ञापन

निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि संंबंधित ठेकेदार एक ओर जहां निर्माण कार्यों में अनियमितता बरत रहा था। वहीं अधिकारियों के निर्देशों की भी लगातार अवहेलना हो रही थी। ठेकेदार द्वारा वांछित प्रपत्र (साइट प्लान, एल-सेक्शन, बार चार्ट) समय से प्रस्तुत न करने, कार्य को समय से पूर्ण न करने, संपादित त्रिपक्षीय अनुबंध यानी कार्यादेश का उल्लंघन करने, कार्य में रुचि न लेने से नगर निगम की छवि धूमिल हो रही थी। ऐसे में नगर आयुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर संपादित त्रिपक्षीय अनुबंध पत्र को निरस्त करते हुए कार्य में लगी जमानत राशि/परफॉरमेंस गारंटी एफडीआर के रूप में करीब 32.92 लाख रुपये को जब्त किया गया है। साथ ही ठेकेदार को नगर निगम सहारनपुर से आगामी होने वाली निविदाओं में प्रतिभाग करने के लिए एक वर्ष के लिए डी-बार किया गया है।
विज्ञापन

------
निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने पर निर्माण विभाग द्वारा अजय कुमार वालिया नाम के ठेकेदार को एक साल के लिए डी-बार करने के साथ ही उसकी जमानत राशि को भी जब्त कर लिया गया है। नगर निगम से संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed