{"_id":"632ca20950dc2c41620bc586","slug":"corporation-will-run-roadways-buses-from-village-to-delhi-during-festivals-saharanpur-news-mrt606427074","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में गांव से दिल्ली के लिए रोडवेज बसें चलाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों में गांव से दिल्ली के लिए रोडवेज बसें चलाएगा निगम
विज्ञापन
सहारनपुर। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आगामी त्योहारों में जनपद के कस्बे और गांव से परिवहन निगम दिल्ली के लिए बसें चलाएगा। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचल से बस सेवा के शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
आगामी 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। अक्तूबर में दीपावली, भैयादूज आदि त्योहार है। ऐसे में इन त्योहारों को परिवहन निगम भुनाना चाहता है। इसलिए इन त्योहारों में निगम जनपद के कस्बों और बड़े ग्रामों से दिल्ली के लिए बस को चलाने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि अभी तक केवल गंगोह से ही दिल्ली के लिए सीधी बस चल रही है, जबकि अन्य किसी कस्बे से सीधी दिल्ली के लिए कोई बस सेवा नहीं है। इसको लेकर परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है। इतना ही नहीं लोगों से सुझाव ले रहे हैं। कस्बों और गांवों को चिह्नित होते ही बसों को शुरू कर दिया जाएगा। बसें का संचालन शुरू होने से जहां देहात के यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, परिवहन निगम के राजस्व भी बढ़ेगा।
जनपद के कस्बों और बड़े ग्रामों से दिल्ली के लिए सीधी बसें चलाने की तैयारी चल रही है। कस्बों और बड़े ग्रामों का चयन के सर्वे किए जा रहा है, जैसे ही यह फाइनल हो जाएगा। बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- एलके त्रिवेदी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम